फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Plantation done on the 120th birth anniversary of Dr. Shyama Prasad Mookerjee

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120वीं जयंती पर किया पौधरोपण

Tue, 06 Jul 2021 07:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
सोलन/अर्की/कुनिहार/ बद्दी। जिले भर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को 120वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कसौली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा से जन-जन को परिचित करवाने में डॉ. मुखर्जी ने अथक प्रयास किए थे। केंद्र सरकार किसानों को सही मायनों में अन्नदाता मानती है और किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं, अर्की भाजपा मंडल के सभी बूथों पर एक विधान, एक निशान और एक प्रधान का नारा देकर राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पौधरोपण किया। ग्राम पंचायत कोटली के कोलका गांव में आयोजित किया गया। इसमें हिमको के चेयरमैन रत्नसिंह पाल ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया और कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय ने की। वहीं, कुनिहार पंचायत में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक गोविंद शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाए और इसके पश्चात पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं, बद्दी में भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर नप ने एक पौधरोपण का आयोजन किया। यह पौधरोपण संडोली स्थित ग्रीन पार्क में किया गया। इस अवसर पर दून विस के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद की चेयरमैन उर्मिला चौधरी ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर सोलन से बलदेव भंडारी, डॉ. राकेश कुमार बबली, संजीव कश्यप, देवेंद्र ठाकुर, सुनील ठाकुर, रमेश ठाकुर, कपूर सिंह वर्मा, सुंदरम ठाकु र, अमर सिंह परिहार, संजय ठाकुर मौजूद रहें। अर्की से यशपाल कश्यप, संतराम ठाकुर, रीना भारद्वाज, ओम प्रकाश शर्मा, मेहर चंद, संजय ठाकुर मौजूद रहें। कुनिहार से बालक राम शर्मा, सुरेश जोशी, इंद्र पाल शर्मा, चेत राम ठाकुर, श्यामानद शांडिल, ओम प्रकाश गर्ग, हीरा लाल चंदेल, हीरा पाल, नरोत्तम शर्मा, अजित सिंह मौजूद रहे। बद्दी से दर्शन सिंह सैनी, मान सिंह मेहता, अजमेर ठाकुर, राकेश कांत, कृष्ण कौशल, तरसेम चौधरी, संजीव ठाकुर, सोनी लुबाणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed