फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pipeline leaks just days after new road is built; thousands of liters of water wasted.

Solan News: नई सड़क बनने के कुछ दिन बाद ही पाइप लाइन लीक, हजारों लीटर पानी बर्बाद

Tue, 07 Jul 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Pipeline leaks just days after new road is built; thousands of liters of water wasted.
धर्मपुर सुबाथु सडक पर बाजार में पानी की पाइप में लिकेज होने से सड़क पर बहता पानी। संवाद
धर्मपुर-सुबाथू सड़क पर आ रही समस्या
विज्ञापन

टारिंग का काम खत्म होते ही सामने आई लीकेज की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर-सुबाथू सड़क के मुख्य बाजार में सड़क के बीचोबीच पेयजल पाइप लाइन लीक होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। हैरानी की बात है कि हाल ही में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सड़क की मरम्मत कर इस मार्ग पर नई तारकोल बिछाई थी। सड़क का कार्य पूरा होने के कुछ ही दिनों बाद सड़क के नीचे से पानी रिसने लगा, जिससे पाइप लाइन में लीकेज का पता चला।
लोगों के अनुसार, सड़क के नीचे बिछी लाइन काफी पुरानी है। टारिंग से पहले यहां कहीं भी लीकेज नहीं थी, लेकिन सड़क निर्माण पूरा होने के बाद मुख्य बाजार में दो अलग-अलग स्थानों पर पाइप लाइन से पानी रिसने लगा। इससे न केवल पेयजल की बर्बादी हो रही है, बल्कि नई बनी सड़क को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन

अब पाइप लाइन की मरम्मत के लिए जल शक्ति विभाग को सड़क दोबारा खोदनी पड़ेगी। इससे हाल ही में हुए सड़क निर्माण कार्य पर भी सवाल उठ रहे हैं। जल शक्ति विभाग, धर्मपुर के कनिष्ठ अभियंता रवि कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग से संपर्क किया है। पीडब्ल्यूडी की अनुमति और सहयोग से जल्द ही लीकेज वाले स्थान की खुदाई कर पाइप लाइन की मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed