फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Piecemeal workers strike continues on seventh day in Solan and Nalagarh

पीसमील वर्करों की हड़ताल जारी, सातवें दिन भी किया प्रदर्शन

Sun, 05 Dec 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Piecemeal workers strike continues on seventh day in Solan and Nalagarh
नालागढ़ में सांतवे दिन टूल डाऊन हड़ताल पर बैठे पीस मील वर्कर। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन/नालागढ़। पथ परिवहन निगम के पीसमील वर्करों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। उनका कहना है कि अभी तक प्रदेश सरकार से वर्कर को खाली आश्वासन दिया है। पीसमील वर्कर उन्हें अनुबंध पर रखने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन

इससे पहले कई बार आश्वासन दिया लेकिन पूरा नहीं किया। पीसमील वर्करों की हड़ताल के चलते रविवार को भी नालागढ़ डिपो के एक दर्जन रूट प्रभावित रहे। हालांकि सोलन और परवाणू डिपो की बसों के कोई रूट प्रभावित नहीं हुए हैं। रविवार होने के चलते निगम को कुछ रूट बंद रहे है जिसके चलते बसों की कमी नहीं आई।
विज्ञापन

रविवार को जयनगर, स्वारघाट, रामशहर, केंथा गुणाई आदि एक दर्जन स्थानों पर रूट बंद रखे गए जिसके चलते बसों की कमी नहीं आई। एक दर्जन से अधिक रूटों पर समय पर बसें नहीं चल रही है। बसों की निजी वर्कशाप में मरम्मत कराया जा रहा है जिसके चलते रूट प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पीसमील वर्कर मंच के अध्यक्ष परमदत्त ने कहा कि पहले प्रदेश में 410 पीसमील वर्करों को अनुबंध के आधार पर किया है। जो वर्कर अभी अनुबंध पर नहीं गए हैं, उन्हें केवल आश्वासन ही दिया है। अब वर्कर अपनी हड़ताल तभी बंद करेंगे, जब तक सरकार उन्हें अनुबंध पर नहीं लेती है।
रविवार को शशि कुमार, मनदीप, रोहित, पवन समेत तीन दर्जन पीसमील वर्कर हड़ताल पर रहे।
उधर, अड्डा प्रभारी रामलोक चौधरी ने बताया कि तीन दर्जन वर्कर हड़ताल पर होने से वर्कशाप में काफी बसें मरम्मत मांग रही हैं। कुछ बसों को बाहर से ठीक करवाया जा रहा है जिसके चलते रूट प्रभावित हो रहे हैं।

रविवार को एक दर्जन रूटों पर बसें नहीं भेजी गई जिसके चलते बसों की कमी नहीं आई। क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन शुगल सिंह ने बताया कि स्थिति दयनीय बनी हुई है। हालांकि लोगों को सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed