फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Photo pension documents also valid for voting in Arki by-election DC Kritika Kulhari

फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज दिखाकर भी डाल सकेंगे वोट

Wed, 13 Oct 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Photo pension documents also valid for voting in Arki by-election DC Kritika Kulhari
Photo pension documents also valid for voting in Arki by-election DC Kritika Kulhari
सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कृतिका कुल्हारी ने कहा कि 30 अक्तूबर को 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के लिए भारत के निर्वाचन आयोग ने फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज निर्धारित किए हैं। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि मतदाता इनमें से किसी भी दस्तावेज को दिखाकर मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार उपचुनाव में सभी मतदाताओं को मतदान के लिए अपना पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। यदि किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर से जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अंतर्गत भारत के रजिस्टार जनरल से जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, राज्य या केंद्र सरकार के लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों एवं विधायकों को जारी सरकारी पहचान पत्र में से कोई एक दस्तावेज वैकल्पिक दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्र की निर्वाचक नामावली में नाम जरूरी
उन्होंने कहा कि यदि कोई मतदाता किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करता है तो ऐसे पहचान पत्र को पहचान स्थापित करने के लिए तभी स्वीकृत किया जाएगा जब मतदाता का नाम उस मतदान केंद्र की निर्वाचक नामावली में उपलब्ध हो। यदि फोटोग्राफ इत्यादि के बेमेल होने के कारण मतदाता की पहचान न हो पाए तब मतदाता को उपरोक्त में से कोई एक वैकल्पिक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed