{"_id":"621d0f878708b9043715c9cd","slug":"photo-cameras-and-equipments-worth-rupees-9-lakh-stolen-from-a-studio-in-parvanoo-solan-news-sml4011144182","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में फोटो स्टूडियो से नौ लाख का सामान चोरी, कैमरा और कई उपकरण उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू में फोटो स्टूडियो से नौ लाख का सामान चोरी, कैमरा और कई उपकरण उड़ाए
विज्ञापन
परवाणू स्थित फोटो स्टूडियो में हुई 9 लाख की चोरी पर छानबीन करती पुलिस टीम। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू में एक फोटो स्टूडियो की दुकान पर चोरों ने शटर का ताला तोड़कर करीब नौ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय स्टूडियो का मालिक एक कार्यक्रम में गया था। रविवार शाम को जब वह वापस स्टूडियो पहुंचा तो देखा की स्टूडियो से सामान गायब है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार स्टूडियो मालिक मदन मेहरा ने बताया कि शनिवार को शनिवार दोपहर को वह एक कार्यक्रम में फोटोग्राफी करने के लिए गए थे। शनिवार शाम लगभग चार बजे उन्होंने अपने स्टूडियो में फोटोग्राफी से जुड़ा सारा सामान और उपकरण रख दिया। उसके बाद वह घर चले गए।
रविवार को भी उनके पास बुकिंग थी। जब वह रविवार शाम सात बजे के करीब स्टूडियो पर पहुंचे तो उन्होंने पाया की स्टूडियो के शटर का ताला टूटा हुआ है। जब उन्होंने शटर उठाकर देखा तो स्टूडियो में सामान गायब था।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कर ली है। स्टूडियो मालिक का कहना है कि उनके चोरी हुए फोटोग्राफी कैमरा व उसके साथ इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की कीमत लगभग नौ लाख रुपये है।
थाना प्रभारी परवाणू दया राम ठाकुर ने बताया कि उनके पास स्टूडियो में चोरी की शिकायत आई है। इस मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।