{"_id":"6111657b8ebc3ef3956d0624","slug":"permission-for-indoor-stadium-in-solan-soon-solan-news-sml379831113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन इंडोर स्टेडियम के निर्माण को जल्द मिलेगी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन इंडोर स्टेडियम के निर्माण को जल्द मिलेगी मंजूरी
विज्ञापन
कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत छावशा के डूमैहर में जनसमूह को संबोधित करते मंत्री राकेश पठानिया।
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिला के क्यारी खिन्ना, चायल-टिक्कर मार्ग की वन और इंडोर स्टेडियम सोलन के लिए जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। यह बात वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत छावशा के डूमेहर में 72वें वृत्त स्तरीय वन महोत्सव एवं त्रिदेव वाटिका का शुभारंभ के दौरान कही।
उन्होंने पीपल का पौधा रोपित कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देवदार, बान, दाड़ू, बेल पत्र, केला और पीपल के 400 से अधिक पौधे रोपे गए।
राकेश पठानिया ने कहा कि क्षेत्र की क्यारी खिन्ना, चायल-टिक्कर मार्ग की वन स्वीकृति तथा इंडोर स्टेडियम सोलन की स्वीकृति शीघ्र दी जाएगी।
उन्होंने ग्राम पंचायत पौधना के पपलोल स्थित शहीद रोशन लाल खेल मैदान, ग्राम पंचायत रहेड़ के टिक्करी-टणांजी स्थित खेल मैदान तथा ग्राम पंचायत कनैर के कनैर घाटी स्थित खेल मैदान के लिए 13-13 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। वन मंत्री ने कहा कि वनों के संरक्षण से हम आर्थिक रूप से भी सशक्त बन सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वनों के वैज्ञानिक दोहन से अनेक ऐसी औषधीय जड़ी-बूटियां प्राप्त की जा सकती हैं जो असाध्य रोगों की दवाएं बनाने में काम आती हैं। उन्होंने ऐसे वृक्ष रोपित करने पर बल दिया जो स्थानीय जलवायु के अनुकूल होने के साथ-साथ आर्थिकी को सुदृढ़ करने में भी सहायक बन सकें।
विज्ञापन
मंत्री ने टोक्यो ओलंपिक्स में भारत के सात पदक जीतने पर खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश की हॉकी टीम ने चंबा जिले के एक खिलाड़ी भी शामिल था। उन्होंनेजनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।