फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People thronged to Shoolini temple to get blessings on fifth Navratra in Solan

पांचवें नवरात्र पर शूलिनी मंदिर में मां के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

Mon, 11 Oct 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
People thronged to Shoolini temple to get blessings on fifth Navratra in Solan
पांचवे नवरात्र पर मां शूलिनी मंदिर में दर्शन करते श्रद्घालु। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। पांचवें नवरात्र के उपलक्ष्य पर मां शूलिनी मंदिर में भक्त दर्शन करने पहुंचे। मंदिर में सुबह से शाम तक लोग बारी-बारी दर्शन कर अपने घरों को लौटते रहे। बाजारों में भी सोमवार को लोगों की ज्यादा भीड़ देखने को मिली। कोविड नियमों को लेकर मंदिर के गेट पर ही लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
विज्ञापन

आगामी चार दिनों तक मंदिर में नवरात्र पर दर्शन करने लोग आएंगे। सरकार की एसओपी को लेकर मंदिरों में कतारें नहीं लगीं। इसके चलते दर्शन करने पहुंच रहे लोग समय से वापस लौट रहे हैं। बाजारों में नवरात्र और शादियों के सीजन को लेकर इन दिनों भारी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। कुछ लोग भीड़ के बीच बिना मास्क घूमते दिखाई दे रहे हैं। कोविड काल के बावजूद सामाजिक दूरी के नियम टूटते दिखे।
विज्ञापन

उधर, मां शूलिनी मंदिर के पुजारी पंडित रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि पांचवें नवरात्र पर मंदिर में लोग दर्शन करने पहुंचे। कोविड नियमों का पालन किया जा रहा है। मंदिरों में कतारें नहीं लगने से लोग समय बिना असुविधा दर्शन कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed