फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People themselves start removing illegal encroachments on the sides of Kalka-Shimla NH

कालका-शिमला एनएच किनारे से कब्जे हटाने का काम शुरू

Sun, 10 Oct 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
People themselves start removing illegal encroachments on the sides of Kalka-Shimla NH
कालका शिमला हाईवे पर खाली करवाई गई रेहड़ियां। संवाद - फोटो : SOLAN
धर्मपुर(सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर पहले चरण में फोरलेन कार्य पूरा होने के बाद अवैध रेहड़ी-फड़ी और अन्य अवैध कब्जों को हटाना शुरू कर दिया है। प्रशासन की सख्ती के बाद परवाणू से सोलन के बीच करीब तीन दर्जन से अधिक अवैध कब्जाधारी कब्जा छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

अवैध लगने वाली रेहड़ियां और फड़ीधारक भी कब्जा छोड़ भाग गए हैं। अभी उनकी लगाई रेहड़ियां सड़क किनारे वैसे ही पड़ी है। इसे प्रशासन अब हटाने की तैयारी में है जिससे हाईवे पर कोई बाधा न हो। वहीं अवैध पार्किंग करने वाले लोगों पर भी पुलिस का डंडा चलने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस ने बीते दिनों से अवैध पार्किंग करने वालों के चालान करने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने हिदायत दी है कि अगर यह लोग नियमों की पालना नहीं करते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार हाईवे समेत स्टेट हाईवे पर तीन माह के भीतर अवैध पार्किंग और रेहड़ी-खोखेे हटाने की आदेश जारी किए थे।
हाईकोर्ट ने ये आदेश अगस्त में जारी किए। इसके बाद अब प्रशासन ने लोगों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। बीते दो दिनों से टीम ने लोगों को अवैध खोखे हटाने के निर्देश जारी किए थे।

इसके बाद दत्यार से धर्मपुर के बीच कई जगहों पर अवैध खोखे हटने के बजाय छोड़कर चले गए हैं। सोलन-कुमारहट्टी बाईपास पर बनी टनल के आसपास अवैध रेहड़ी-फड़ी वाल इन नियमों की अवहेलना करते दिखाई दे रहे हैं। इसके चलते अभी तक यहां से खोखे नहीं हटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed