फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People standing in queues in the heat were miserable, with no place to sit outside the OPD.

Solan News: गर्मी के बीच कतारों में खड़े लोग हुए बेहाल, ओपीडी के बाहर बैठने तक की नहीं मिली जगह

Mon, 18 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
People standing in queues in the heat were miserable, with no place to sit outside the OPD.
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोमवार को पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों को कतारों। संवाद - फोटो : सांकेतिक
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पर्ची काउंटर पर दो की जगह लगी चार लंबी कतारें,मरीजों को झेलनी पड़ी दिक्कतें
विज्ञापन

भीड़ के चलते ओपीडी के बाहर मरीजों और तीमारदारों का आना-जाना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को सैकड़ों की संख्या में मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचे। गर्मी के चलते लोग पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी के बाहर तक लगी लंबी कतारों में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अस्पताल परिसर के अंदर मरीजों को बैठने तक की जगह नहीं मिल पाई। मेडिसिन ओपीडी के बाहर मरीजों का खड़े रहना तक मुश्किल हो गया।
अस्पताल परिसर में पर्ची काउंटर पर दो की जगह सोमवार को चार लंबी कतारें देखने को मिली। एक ओर जहां महिलाएं व पुरुष कतारों में खड़े रहे, वहीं दूसरी ओर बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों की भी दो अलग कतारें लगी रहीं। मेडिसिन ओपीडी के बाहर टोकन नंबर लेकर मरीजों ने इंतजार करना शुरू कर दिया। अस्पताल परिसर में लगे सभी बेंच मरीजों से भरे रहे। ऐसे में बारी के इंतजार में थक कर कई मरीजों को जमीन पर ही बैठना पड़ा। मेडिसिन ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ के कारण आर्थो ओपीडी में मरीजों का आना-जाना ही मुश्किल हो गया। इससे सबसे ज्यादा परेशानी व्हीलचेयर पर आने वाले मरीजों को झेलनी पड़ी। भीड़ के बीच उन्हें चोट लगने का भी डर बना रहा। ओपीडी में टोकन नंबर के देरी से बढ़ने के कारण भी मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ओपीडी के बाद मरीजों को या तो दवा काउंटर पर या एक्सरे करवाने के लिए भेजा जा गया। एक्सरे रूम के बाहर मरीज बारी व रिपोर्ट आने के लिए इंतजार करते नजर आए। वहीं दवा काउंटर पर एक-एक मरीज की पर्ची ली जा रही थी, जिस कारण बुजुर्गों को भी आम मरीजों की कतार में ही खड़ा रहना पड़ा। सरकारी दवा औषधालय में दवा न मिलने के कारण कई मरीजों को निजी क्लीनिक के चक्कर काटने पड़े, जिसके बाद दवा को डॉक्टर को दिखाने के लिए और एक्सरे की रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाने के लिए दोबारा से भीड़ का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कोट
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मरीजों की मदद करने और उन्हें हर सुविधा देने के लिए अस्पताल अपनी पूरी कोशिश कर रहा है। मरीजों को असुविधा न हो इसके लिए डॉक्टर को भी निर्देश दिए गए है। अस्पताल में मरीजों को होने वाली असुविधाओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed