{"_id":"60f9788f8ebc3e79b436ba3e","slug":"people-stand-in-long-queues-for-vaccination-in-solan-solan-news-sml3777319173","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों में उमड़ी भीड़, लगी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों में उमड़ी भीड़, लगी कतारें
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में वैक्सीन लगाने के लिए लगी लाइन। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। ईद की छुट्टी के बाद कई टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन लगाने के लिए भीड़ उमड़ी। इस दौरान केंद्रों पर लोगों ने कोविड नियमों को ठेंगा दिखा वैक्सीन लगवाने के लिए लगी कतारें तोड़ एक-दूसरे से आगे जाने का प्रयास किया।
इस पर लोगों की आपस में नोंकझोंक भी देखने को मिली। कई केंद्रों पर भीड़ को काबू करने और कोविड नियमों के पालन के लिए कई जगह अतिरिक्त पुलिस टीम बुलानी पड़ी। हालांकि, टीकाकरण के लिए सरकार के जारी नियमों के अनुसार जिले में लोगों को कोविड वैक्सीन का पहला और दूसरा टीका लगाया गया है। कई केंद्रों में लक्ष्य पूरा होने के बाद भी लोगों को बिना टीका लगवाए लौटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार जिले में रोजाना 6200 लोगों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पाने के लिए केंद्रों का निर्धारण किया जाता है। बाकायदा लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण केंद्रों की जानकारी देती है।
विज्ञापन
प्रदेश सहित जिले में 18 से अधिक आयु के लोगों को 19 अप्रैल से फिर कोविड टीका लगना शुरू हो गया है। वैक्सीनेशन के लिए 18-44 वर्ष और 45 से अधिक आयु के लोगों का एक ही ग्रुप बनाया है। इस कारण टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ना शुरू हो जाती है।
जिला स्वास्थ्य विभाग डॉ. गगनदीप राजहंस का कहना है कि जिले में टीकाकरण अभियान तेजी से चला हुआ है। रोजाना केंद्रों पर अधिक लोग पहुंच रहे हैं जिससे भीड़ हो रही है। भीड़ को कम करने के लिए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।