फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People's money safe in Baghat Bank : Gaurav Chauhan

बघाट बैंक में ग्राहकों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित : चौहान

Mon, 04 Oct 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
People's money safe in Baghat Bank : Gaurav Chauhan
People's money safe in Baghat Bank : Gaurav Chauhan
सोलन। बघाट बैंक के प्रशासक गौरव चौहान ने कहा कि बैंक में ग्राहकों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। बैंक के पास एक सौ करोड़ रुपये का रिजर्व मौजूद है। लिहाजा ग्राहकों को घबराने या अफवाहों में आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

बैंक के नवनियुक्त प्रशासक एवं सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं गौरव चौहान ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर स्पष्ट किया कि बैंक के अंदर कुछ अनियमितताओं को लेकर कर्मियों ने शाखा प्रबंधकों और एमडी के खिलाफ शिकायत की थी जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जांच कमेटी ने इसकी रिपोर्ट प्रबंधन को सौंप दी है। इसके अलावा बैंक में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं है। दो मामले शिमला में लोन को लेकर सामने आए हैं जिसमें बैंक को गुमराह किया गया है। इसकी प्रबंधन ने बाकायदा एफआईआर करवाने के अलावा संबंधित डिफाल्टरों की संपत्ति को अटैच कर लिया है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की जमा पूंजी बैंक में पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी 14 नवंबर को नई संचालन समिति के चुनाव तय हैं। इसके बाद बैंक के शेयरधारकों को डिविडेंड दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोविड काल में बैंक का एनपीए 20 प्रतिशत तक पहुंच गया था लेकिन इसे तेजी से रिकवर किया जा रहा है। ऋणधारक इसमें सहयोग कर रहे हैं। विभाग ने इसके लिए 10 आर्बिट्रेटर नियुक्त किए हैं। इस मौके पर बैंक की कार्यकारी एमडी नीलम कश्यप और संगीत उप्पल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed