{"_id":"30595cf195187ac20fbb0d608e06c73c","slug":"people-knew-bank-scheme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषक दिवस में यूको बैंक की योजनाएं बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषक दिवस में यूको बैंक की योजनाएं बताईं
ब्यूरो, अमर उजाला/ (सोलन)।
Updated Fri, 22 Jan 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूको बैंक अंचल कार्यालय सोलन द्वारा टाउन हाल मीटिंग व कृषक दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अंचल प्रबंधक विवेक कौल द्वारा की गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कर्मचारियों ने यूको बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों जैसे मुद्रा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, जीवन सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित ग्राहक सेवा के मानदंडों की विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम की सुविधाओं और विभिन्न प्रकार की जमा और ऋण योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
इस दौरान नौणी विवि में पुष्प विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. वाईसी गुप्ता द्वारा पुष्प और कृषि से संबंधित नई-नई तकनीकों की जानकारी भी दी गई। उन्होंने किसानों को नई तकनीक से कृषि उत्पादन करने का आह्वान किया। इस मौके पर यूको बैंक द्वारा 50 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए। इस दौरान उप अंचल प्रमुख बीजी गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन