फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People kept on standing in queues outside temples in Solan on Janmashtmi

जन्माष्टमी पर मंदिरों में सुबह से शाम तक दर्शन के लिए पहुंचते रहे श्रद्धालु

Mon, 30 Aug 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
People kept on standing in queues outside temples in Solan on Janmashtmi
सोलन मालरोड श्री कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर दर्शन करतीं युवतियां। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। जिला मुख्यालय के श्री कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। कोविड के बीच दूसरे साल भी लोगों को दर्शन कर अपने घरों को वापस लौटना पड़ा। सोमवार सुबह से मंदिरों में दर्शन करने के लिए लोग पहुंचते रहे। मंदिर के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था रखी गई। मालरोड पर श्री कृष्ण मंदिर, राजगढ़ रोड स्थित हरि मंदिर, लोअर बाजार में सनातन धर्म मंदिर में लोगों को तांता लगा रहा।
विज्ञापन

कोविड के बीच दूसरे वर्ष भी जन्माष्टमी पर्व फीका रहा। राजगढ़ रोड पर हरि मंदिर में श्री कृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने मंदिर परिसर में श्री कृष्ण गाथा का श्रवण भी किया। मंदिरों में दर्शन करने पहुंची रितिका, राकेश गुप्ता, विक्रम कश्यप, रोहित और आकाश चावला ने कहा कि कोविड के बीच जन्माष्टमी पर मंदिरों में दर्शन किए। हालांकि पहले की तरह कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाए।
विज्ञापन

मालरोड के श्री कृष्ण मंदिर में कोविड के बीच सूक्ष्म रूप से जन्माष्टमी पर्व का आयोजन किया गया। रात्रि बारह बजे श्री कृष्ण के जन्म होने पर केक काटा गया। मंदिर के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई थी। सुबह से मंदिरों में लोग दर्शन कर घरों को लौटते रहे। रात्रि संध्या का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed