फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pensioners forced to stage protests for their demands: Tanwar

पेंशनरों को मांगों के लिए करना पड़ रहा धरना-प्रदर्शन : तनवर

Thu, 23 Oct 2025 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
सरकार की अनदेखी से पुलिस पेंशनरों में भी बढ़ा रोष
विज्ञापन


बोले-अपने वेतन भत्ते बढ़ाने की बजाय पेंशनरों पर भी दें ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। हिमाचल प्रदेश में यह पहला अवसर है जब किसी विभाग के पेंशनरों को अपने वित्तीय लाभों और अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। यह बात प्रदेश पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन के संयोजक धनीराम तनवर ने कही।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों दीप राम ठाकुर, प्रेम कंवर, ओम ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, रतिराम शर्मा, ओम प्रकाश, श्याम लाल ठाकुर, सतपाल शर्मा, श्यामलाल भाटिया, जसवीर सिंह, संतराम चंदेल, पतराम, नेकीराम, पुष्पा सूद, बेद ठाकुर, धर्म सिंह ठाकुर, चमन लाल, दिलाराम, हरसिंह पाल, रणदीप राणा ने सरकार के रवैये पर गहरा रोष जताया है।
विज्ञापन

पेंशनरों ने कहा कि आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि उन्हें अपने हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़े। कर्मचारी वर्ग अपनी मांगों को लेकर हड़तालें करता रहा है, लेकिन पेंशनरों को धरना देना पड़े यह सरकार के लिए गंभीर चिंतन का विषय है। पदाधिकारियों ने कहा कि पहले पेंशनरों को बिना किसी मांग के डीए और अन्य वित्तीय लाभ समय पर मिल जाते थे। मौजूदा सरकार के कार्यकाल में स्थिति पूरी तरह बदल गई है। अफसोस की बात है कि अब पेंशनर को भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनरों ने सरकार से मांग की कि पेंशनरों के सभी वित्तीय लाभ एकमुश्त जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी करने की बजाय उन लोगों की ओर ध्यान देना चाहिए जिन्होंने अपनी पूरी उम्र सेवा में लगा दी। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, तो पेंशनरों में असंतोष और रोष और अधिक बढ़ सकता है, जिसके परिणाम सरकार को आने वाले समय में भुगतने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed