फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pensioners expressed anger over non-payment of dues

Solan News: बकाया राशि न देने पर पेंशनरों ने जताया रोष

Wed, 05 Nov 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक संघ की मासिक बैठक में मांगों पर चर्चा
विज्ञापन

जनवरी 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को रिवाइज पेंशन नहीं मिला लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। पेंशनर और सीनियर सिटीजन संघ की मासिक बैठक संघ के प्रधान नरेश घई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों ने सरकार के प्रति रोष जताते हुए लंबित बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग की।
संघ ने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को अब तक ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, कम्युटेशन, जीपीएफ, रिवाइज पेंशन और डीए की राशि नहीं दी गई है। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इस पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो उन्हें सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। बैठक में यह भी मांग की गई कि डीए की घोषणा निगमों और बोर्डों के पेंशनरों के लिए भी समान रूप से की जाए तथा बकाया 16 फीसदी डीए का भुगतान एकमुश्त जारी किया जाए।
विज्ञापन

संघ ने नालागढ़ सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी को दूर करने की भी मांग की। साथ ही कहा कि नालागढ़ की खड्डों में हो रहे खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए। एक भारी उद्योग द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण को रोकने की आवश्यकता जताई गई, जिससे आसपास के गांवों के लोग दुर्गंध और गंदे पानी के कारण परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनरों ने बद्दी-नालागढ़ फोरलेन निर्माण कार्य की धीमी गति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि निर्माण में देरी से लोगों को परेशानी हो रही है और आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। बैठक में महासचिव कैलाश राणा, ठाकुर सिंह, बंता राम, सुशील कुमार, भजू राम, बक्शी राम, यशपाल रनोट समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed