फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pensioners demanded 11% amount of dearness allowance

Solan News: पेंशनरों ने मांगी महंगाई भत्ते की 11 फीसदी राशि

Mon, 08 Sep 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
अर्की में पेंशनर फेडरेशन खंड की मासिक बैठक में उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। प्रदेश पेंशनर फेडरेशन खंड अर्की की मासिक बैठक सामुदायिक भवन अर्की में खंड प्रधान मदनलाल गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला प्रधान जयानंद शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक की जानकारी देते हुए खंड प्रेस सचिव रोशन लाल वर्मा ने बताया कि इसमें कोषाधिकारी अर्की पवन शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक यूको बैंक गरिमा बालिया व सहायक प्रबंधक शैली शर्मा ने पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा करके उनका हल किया। बैठक में महंगाई भत्ते की 11 फीसदी राशि का भुगतान, चिकित्सा भत्ते के वर्षों से बकाया बिलों को भी एकमुश्त देने की मांग की। बैठक में आपदा राहत के लिए सभी सदस्यों ने स्वेच्छा से 52 हजार रुपये भेजने के लिए एकत्रित किये जिन्हें जल्द भेज दिया जाएगा। वहीं पेंशनरों ने सरकार की हाल ही में जारी ग्रेड पे की अधिसूचना का विरोध किया।उन्होंने सरकार से यह आदेश वापस लेने का आग्रह किया। बैठक में दुर्गा राम, दीनानाथ शर्मा, ज्ञान शर्मा, रमेश निरंकारी, सूरत राम पाल, मदन लाल शर्मा, लाल सिंह पाल, लीला शंकर शर्मा, नरदेव शर्मा, पदम कुमार शर्मा, गोपाल सिंह कौशल, श्याम डोगरा आदि सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed