फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Patlog, Jamradi, Chagar and Doli in the next round

Solan News: पटलोग, जमराड़ी, चगर व डोली अगले दौर में

Mon, 08 Jun 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Patlog, Jamradi, Chagar and Doli in the next round
रामशहर के नेर में ग्रीष्मकालीन संध्या क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ी। संवाद
नेर में ग्रीष्मकालीन संध्या क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, 16 टीमें ले रहीं भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामशहर(सोलन)। निकटवर्ती नेर गांव में नाइट प्रीमियर लीग कमेटी नेर के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में आठ टीमों ने मैदान में उतरकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इनमें पटलोग, जमराड़ी, चगर और डोली की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। आठ टीमों के बीच हुए मैचों में बरोग, तमरोह, बेहड़ी और बायला की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और अगले चरण में जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पूर्व उपप्रधान एवं कांग्रेस नालागढ़ मंडल अध्यक्ष बाबूराम नेगी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना की तथा अपनी ऐच्छिक निधि से 2100 रुपये की राशि प्रदान की। आयोजन को सफल बनाने में युवक मंडल के अध्यक्ष नरेश कुमार ठाकुर सहित कमेटी के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद राशि के साथ प्रतिष्ठित दीन राम ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक तथा अनुशासित टीम के पुरस्कार शामिल हैं। प्रतियोगिता कमेटी के आयोजक नरेश ठाकुर और संजीव कुमार ने बताया कि प्रतिदिन रात्रि में पांच मैच खेले जा रहे हैं। प्रत्येक मुकाबला 8-8 ओवर का रखा गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम से 2500 रुपये प्रवेश शुल्क लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed