फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Patients are being treated properly in ESIC hospital: Kaushal

ईएसआईसी अस्पताल में मरीजों से रहीं हो रहा उचित व्यवहार : कौशल

Tue, 22 Jul 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
भारत विकास परिषद ने मरीजों को गुमराह करने के लगाए आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। भारत विकास परिषद ने ईएसआईसी अस्पताल बद्दी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिषद के अध्यक्ष रमन कौशल और सचिव देवव्रत यादव ने कहा कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को प्रबंधन और उनकी टीम गुमराह कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मरीजों को किसी न किसी तकनीकी बहाने का हवाला देकर वापस भेजा जा रहा है। परिषद के पदाधिकारियों के अनुसार ऐसे कई मामलों की जानकारी उन्हें मिली है। सेवानिवृत्त सहायक निदेशक, ईएसआईसी कार्यालय देवव्रत यादव ने कहा कि काठा स्थित ईएसआईसी अस्पताल में मरीजों के साथ उचित व्यवहार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की कार्यप्रणाली से परेशान कई मरीज शिकायतें लेकर भारत विकास परिषद से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

यादव ने बताया कि अस्पताल में उपचार से जुड़ा एक मामला दिल्ली हाईकोर्ट में विचाराधीन है। उस मामले में ईएसआईसी का पक्ष यह है कि जब तक बीमित व्यक्ति के छह माह और 78 दिन का अंशदान और उसके परिवार के लिए एक वर्ष और 156 दिन का अंशदान पूरा नहीं होता, तब तक वे इलाज के हकदार नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विषय पर ईएसआईसी के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरगीत टंडन ने कहा कि कुछ मामलों में गंभीर बीमारियों के लिए उपचार केस-टू-केस आधार पर किया जाता है। ऐसे मामलों में तकनीकी पक्षों की गहन समीक्षा आवश्यक होती है। इसके बाद ही उपचार प्रक्रिया शुरू की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed