{"_id":"58b580dc4f1c1b3f06830b17","slug":"parwanoo-mc-fight-for-khokha","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखा धारकों को जमीन दिलाएगी परवाणू नप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोखा धारकों को जमीन दिलाएगी परवाणू नप
ब्यूरो, परवाणू, सोलन
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
परवाणू नप से मिलने जाते खोखाधारक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू में हिमुडा की जमीन पर अवैध कब्जा कर खोखा लगाने वालों को अब नगर परिषद परवाणू पक्के खोखे बनाकर देगी या फिर वैंडिंग मार्केट में बसाएगी। हिमुडा की ओर से खोखा धारकों को हटाने को लेकर जारी हुए फरमान के बाद सोमवार को शहर के खोखाधारकों ने सहायक आयुक्त शिल्पी बेक्टा तथा नगर परिषद परवाणू से मुलाकात की।
कारोबारियों ने इस दौरान उनकी समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की। नप अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने खोखाधारकों को आश्वासन दिया कि जल्द ही वैंडिंग कमेटी का गठन कर हिमुडा से जगह की मांग की जाएगी। इससे शहर के सभी खोखाधारकों को किसी एक स्थान पर स्थायी तौर से बसाया जा सके।
आलम यह है कि परवाणू शहर में हिमुडा की जमीन में अवैध कब्जा करने वाले 40 खोखाधारकों से पिछले दिनों कब्जा छुड़ाए थे। इसके बाद हिमुडा ने शहर के अन्य स्थानों से भी कब्जाधारियों को खदेड़ने का फैसला लिया था। इसके तहत सभी को नोटिस भी जारी किए थे। हिमुडा की ओर से कब्जा हटाने के बारे में नोटिस जारी होने के बाद शहर के खोखाधारकों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
नप अध्यक्ष परवाणू ठाकुर दास शर्मा ने कहा कि खोखाधारकों को बसाने के लिए नप ने हिमुडा से जगह की मांग की है। जब तक उन्हें इसके लिए जगह नहीं मिलती तब तक खोखे हटाने नहीं देंगे। इसके लिए वैंडिंग कमेटी का निर्माण किया जाएगा। जल्द ही सदस्यों का चयन किया जाएगा।