{"_id":"67f969b8bef1c0df1d051afa","slug":"parking-will-be-built-along-with-new-vending-zone-in-parwanoo-solan-news-c-176-1-ssml1040-141547-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू में नए वेंडिंग जोन के साथ बनेगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू में नए वेंडिंग जोन के साथ बनेगी पार्किंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू में प्रस्तावित वेंडर जोन का कार्य जल्द ही शुरू होगा। यह वेंडिंग जोन पार्किंग बेस्ड होगा। इसमें वाहनों की पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था होंगी। वेंडर जोन का निर्माण वेंडरों के दिए जाने वाले नक्शे के आधार पर होगा। जैसे ही वेंडर इस संबंधित नक्शा देंगे, उसे वेरिफाइड करने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नगर परिषद की शुक्रवार को संपन्न जनरल हाउस बैठक में इस बाबत निर्णय लिया गया। नगर परिषद के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित उक्त बैठक की अध्यक्षता नप अध्यक्ष मोनिशा शर्मा ने की। बैठक में एसडीएम कसौली व नप परवाणू के कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे महेंद्र प्रताप सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक मे मुख्य रूप से वेंडिंग जोन पर चर्चा की गई। बैठक मे सदस्यों ने इस बाबत अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस बारे व्यापक चर्चा के बाद जल्द से जल्द वेंडिंग जोन बारे औपचारिकताएं पूरी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नए कनिष्ठ अभियंता दीपक शर्मा के कार्यभार संभालने के बाद रुके पड़े विकास कार्यों की तमाम औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरा करके विकास कार्यों को धरातल में उतारने का निर्णय भी लिया गया, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। इस दौरान पार्षदों ने अपने अपने वार्डों में होने वाले विकास कार्यों से भी हाउस को अवगत करवाया। एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की बैठक में परवाणू के विभिन्न विषयों व समस्याओं पर चर्चा की गई। पार्षदों ने परवाणू के विकास से संबंधित कई सुझाव हाउस में रखे, जिन्हें जल्द ही कार्यरूप दिया जाएगा। नगर परिषद परवाणू के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, पार्षद ठाकुर दास शर्मा, डॉ. डेजी ठाकुर, किरण चौहान, चंद्रावती देवी, सोनिया शर्मा, निशा शर्मा, मनोनीत पार्षद कांता कपूर, रविंद्र गर्ग, संजय यादव, सुखविंदर सिंह मंगा व कनिष्ठ अभियंता दीपक शर्मा ने बैठक में भाग लिया।