फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Parking of HIMUDA complex converted into godown Baddi

हिमुडा कांप्लेक्स में पार्किंग का बना दिया गोदाम

Thu, 24 Feb 2022 11:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। हाउसिंग बोर्ड बद्दी फेस-1 और 2 में बने मार्केट कांप्लेक्स की भूमिगत पार्किंग को एक व्यक्ति ने गोदाम बना दिया। इससे वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों को सड़क पर कर खड़ा करना पड़ रहा है। कांप्लेक्स में कई सरकारी कार्यालय और शोरूम है जहां रोजाना सैकड़ों की तादाद में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यहां लोगों को वाहन पार्क करने में परेशानी होती है।
हिमुडा ने फेस एक व दो में मल्टीस्टोरी कांप्लेक्स बनाया हुआ है। इसके धरातल पर सैकड़ों गाड़ियां खड़ी करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था है लेकिन आधी से ज्यादा बेसमेंट में टेंट का सामान रखा है। इस परिसर से हिमुडा कार्यालय 500 मीटर की दूरी पर है। हिमुडा के अधिकारी सब जानते हुए भी आंखें मूंदकर बैठे हैं और कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

हिमुडा की एसडीओ प्रदीप पुरी ने बताया कि जिस व्यक्ति ने पार्किंग स्थल को गोदाम बनाया है, उसे नोटिस जारी किया गया है। इसके बावजूद अगर व्यक्ति वहां से नहीं हटाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed