फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Panchayat and community hall gifted to Lunas

Solan News: लूनस को पंचायत व सामुदायिक भवन की सौगात

Sun, 01 Feb 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Panchayat and community hall gifted to Lunas
नालागढ़ के विधायक हरदीप बाबा लूनस पंचायत मं पंचायत कक्ष का उद्घाटन करते हुए- स्रोत- पंचायत - फोटो : संवाद
नालागढ़ विधायक ने किया शुभारंभ, 10.74 लाख रुपये हुए खर्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने लूनस में नवनिर्मित पंचायत और सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस परियोजना पर कुल 10 लाख 74 हजार रुपये की लागत आई है। विधायक हरदीप बावा ने कहा कि वह क्षेत्र की सभी पंचायतों में समान रूप से विकास कार्य करवा रहे हैं। लूनस पंचायत में पंचायत कक्ष न होने के कारण पंचायत बैठकों और ग्राम सभाओं के आयोजन में परेशानी होती थी। वहीं सामुदायिक भवन के अभाव में लोगों को छोटे-मोटे समारोहों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। अब पंचायत कक्ष और सामुदायिक भवन के निर्माण से पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे पूर्व विधायक के लूनस पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पंचायत के लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। विधायक ने कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार, उपप्रधान अमरनाथ, पंचायत सदस्य सुमन देवी, रामदास, पूर्व प्रधान रामचंद रनोट, जगत राम और पूर्व प्रधान रामगोपाल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed