फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Oxygen plant construction completed in Solan hospital

अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का मुख्यमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन

Mon, 30 Aug 2021 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant construction completed in Solan hospital
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट का कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही इस प्लांट का उद्घाटन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर सकते हैं। जिले में लोगों को ऑक्सीजन प्लांट से काफी फायदा मिलने वाला है।
विज्ञापन

बीते दिनों उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य आला अधिकारी पीएसए प्लांट का निरीक्षण कर चुके हैं। खास बात यह है कि डीआरडीओ के बनाए इस प्लांट में ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता एक मिनट में एक हजार लीटर की होगी। वहीं जिले के अन्य बड़े अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट पर कार्य चला है। इससे जिले में ऑक्सीजन की कमी दूर होगी। टाटा कंपनी के विशेषज्ञों ने इसे अस्पताल में लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ने जिले का पहला सरकारी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया है। ऑक्सीजन प्रोडक्शन मशीनरी, टैंक और अन्य सामान लगवा दिया है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि इस प्लांट का कार्य पूरा हो गया है। यह जिले का पहला सरकारी ऑक्सीजन प्लांट है। इससे मरीजों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन सिलिंडर का झंझट होगा खत्म
इस प्लांट के साथ क्षेत्रीय अस्पताल के सभी वार्ड जुड़ेंगे और इसके लिए 190 प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने इस कार्य के लिए 96 लाख 56 हजार का प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा है। अस्पताल प्रशासन को ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल करवाने के लिए बार-बार ऑक्सीजन प्लांट के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed