फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Outsource employees in Makeshift hospital Rabaun Solan stages strike for releasing salary in covid period

मेकशिफ्ट अस्पताल रबौन में आउटसोर्स कर्मियों ने की हड़ताल

Thu, 12 Aug 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Outsource employees in Makeshift hospital Rabaun Solan stages strike for releasing salary in covid period
सोलन के मेकशिफ्ट अस्पताल में वैक्सीन केंद्र पर वेतन न मिलने को लेकर सरकार व स्वास्थ्य विभाग के खि - फोटो : SOLAN
सोलन। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स पर रखे कर्मचारियों ने वीरवार को कई मांगों को लेकर हड़ताल कर दी। सोलन के राधा स्वामी सत्संग ब्यास में बनाए मेकशिफ्ट अस्पताल में सरकार के खिलाफ रोष भी व्यक्त किया। इस दौरान अस्पताल में किए जाने वाले सभी कार्य बंद रहे।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सोलन में कोविड रोगियों की बड़ी संख्या को देखते हुए और तीसरी लहर की संभावना के चलते 200 बेड वाला मेकशिफ्ट अस्पताल बनाया गया है। यहां पर आउटसोर्स स्टाफ की भी तैनाती की गई। आउटसोर्स स्टाफ जैसे नर्सें, वार्ड ब्वॉय और अन्य कर्मचारी को तीन माह से कम वेतन मिला है। ये कर्मचारी कोविड रोगियों की देखभाल करने के अलावा कोरोना वैक्सीनेशन में भी ड्यूटियां देते हैं।
विज्ञापन

इन्हें कई बार वेतन की मांग के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने अस्पताल परिसर में हड़ताल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि मेकशिफ्ट अस्पताल में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों ने बिना लिखित सूचना के कार्य बंद कर दिया। इस पर मेकशिफ्ट अस्पताल के स्टाफ के इंप्लायर पर कार्रवाई की जाएगी। आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्या सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed