फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Outdoor stadium will be built in Kirpalpur at a cost of one crore.

Solan News: किरपालपुर में एक करोड़ की लागत से बनेगा आउटडोर स्टेडियम

Mon, 18 Dec 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 18 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Outdoor stadium will be built in Kirpalpur at a cost of one crore.
नालागढ़ स्थित पुराना छात्र विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संबो​धित करते लोक निर्माण विभाग मंत
युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल महत्वपूर्ण विक्रमादित्य सिंह
विज्ञापन

खेल मंत्री ने किया खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेलकूद गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विक्रमादित्य सिंह नालागढ़ स्थित पुराना छात्र विद्यालय में यूथ फॉर एक्शन ट्रस्ट की ओर से आठवीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज नशा हम सभी के समक्ष एक विकराल चुनौती बन गया है। ऐसे में यह आवश्यक है कि युवा पीढ़ी को नशे के संबंध में जागरूक बनाने के साथ-साथ उनकी असीमित ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाया जाए। खेल न केवल युवाओं को नशे से दूर रखते हैं अपितु उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में शामिल होने तथा नशे से दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के मरम्मत, रखरखाव व अन्य कार्यों के लिए लगभग 100 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। किरपालपुर में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से आउटडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके बनने से स्थानीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के अवसर मिलेंगे। खेल मंत्री ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में लगभग 3000 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, प्रदेश इंटक के अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा, जिला कांग्रेस के महासचिव प्रिंस शर्मा, प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव विकास काल्टा, जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर, नालागढ़ बैडमिंटन क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य, तहसीलदार लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (दक्षिण क्षेत्र) एसपी जगोता, अधीक्षण अभियंता अजय शर्मा, नालागढ़ निशा आजाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed