फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Orders to ease drinking water shortage in Nalagarh city

Solan News: नालागढ़ शहर में पेयजल किल्लत सुचारू करने के आदेश

Wed, 14 Aug 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Orders to ease drinking water shortage in Nalagarh city
नालागढ़ के विधायक हरदीप बवा जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ बैठक करते हुए। संवाद
विधायक ने बीडीओ व जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

16 अगस्त को को होने वाले पंचायती राज मंत्री के दौरे को लेकर की गई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने बीडीओ कार्यालय में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के 16 अगस्त को नालागढ प्रवास को लेकर बैठक की। उन्होंने पंचायती राज मंत्री के कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश जारी किए। बावा ने बताया कि अनिरुद्ध सिंह नालागढ़ प्रवास के दौरान लगभग 1.35 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और आधारशिला रखेंगे।
हरदीप सिंह बावा ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 11:30 बजे रेडू उपरला पंचायत में ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे और जन समस्याएं सुनेंगे। तदोपरांत अनिरुद्ध सिंह दोपहर 2:00 बजे ग्राम पंचायत पंजेहरा में मैरिज हॉल की आधारशिला रखेंगे। दोपहर 3:00 बजे ग्राम पंचायत रिया और ग्राम पंचायत बाहा में पंचायत घरों का लोकार्पण करेंगे और जन समस्याएं सुनेंगे। इस मौके पर पंजेहरा के प्रधान राजेंद्र कुमार, रिशमा, उपप्रधान मंगल सिंह, मीना कुमारी, अनिता देवी, विजय कुमार भल्ला, धर्मपाल, उजागर चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




उधर, विधायक हरदीप बावा नालागढ़ नप पार्षदों के साथ जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल सुचारु करने आदेश दिए। शहर के कई वार्डों में पानी कमी है। गलियों के निर्माण के दौरान पाईप लाइन क्षतिग्रस्त हुई उसे रिपेयर कर लोगों को स्वच्छ पानी दिया जाएगा। नालागढ़ में सीवरेज की रिपेयर के लिए सरकार 40 लाख को विभाग को दे दिए हैं। जल्द ही सीवरेज को रिपेयर किया जाए तथा जो घर छूट गए उसे भी इसके साथ जोड़ा जाए। इस मौके पर नप अध्यक्ष अलका वर्मा, महेश गौतम, अमरेंद्र भिडर, वंदना बंसल, जितेंद्र खु ल्लर, तारा अवस्थी , संजीव भारद्वाज, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed