{"_id":"696a2a4cdd6b18f17002d6cc","slug":"order-to-demolished-houses-solan-news-c-176-1-ssml1040-161453-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अर्की अग्निकांड से दो भवनों को पहुंची क्षति, गिराने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अर्की अग्निकांड से दो भवनों को पहुंची क्षति, गिराने के आदेश
विज्ञापन
असुरक्षित किया है घोषित, एक सप्ताह में तोड़ने होंगे दोनों भवन, नगर पंचायत ने नोटिस किया जारी
अग्निकांड के दौरान हुए धमकों से भवनों की नींव हो गई है कमजोर
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। अर्की अग्निकांड से साथ लगते दो भवनों को क्षति पहुंची है। शुक्रवार को नगर पंचायत और लोक निर्माण विभाग की टीम ने भवनों का सर्वे किया। इस दौरान पाया कि अग्नकांड के दौरान हुए धमाकों से भवनों की नींव कमजोर हो गई है जोकि कभी भी ढह सकते हैं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए दोनों भवनों को गिराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। भवन मालिक को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। यह कार्य एक सप्ताह में करना होगा, जिसके बाद नगर पंचायत की ओर से इन्हें स्वयं गिराया जाएगा। इसका खर्चा संबंधित मालिक से वसूला जाएगा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नगर पंचायत अर्की की ओर से महेंद्र प्रकाश पुत्र बसंत लाल को मकान तोड़ने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अग्निकांड के दौरान हुए गैस सिलिंडर फटने से हुए धमाकों से महेंद्र प्रकाश के दो मकानों में दरारें आ गई हैं। साथ ही इन मकानों की नींव भी कमजोर हो गई है। 10 और 11 जनवरी की मध्यरात्रि अग्निकांड के दौरान दुकानों सहित कई रिहायशी मकान जल गए थे, उनमें रह रहे लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं प्रशासन ने खतरे को देखते हुए इन दोनों मकानों का लोक निर्माण विभाग से सर्वे कराया तथा जांच में आ पाया गया कि दोनों ही मकानों में दरारें आ गई हैं तथा उनकी नींव भी खतरे की जद में आ चुकी है। इसी को देखते हुए इन्हें जल्द तोड़ने के आदेश दिए गए हैं। उधर, नगर पंचायत सचिव अभिनव शर्मा ने बताया कि महेंद्र प्रकाश के मकान में दरारें आ गई हैं। खतरे के मद्देनजर उन्हें एक सप्ताह के भीतर इन्हें तोड़ने के आदेश जारी किए गए हैं।
इनसेट
अग्निकांड से विद्युत बोर्ड को दो लाख रुपये का नुकसान
अग्निकांड से विद्युत बोर्ड को दो लाख रुपये की चपत लगी है। क्षेत्र में लगे 14 विद्युत मीटर और बिजली तार को आग से नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बाधित रही थी। हालांकि अब क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उधर, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता संदीप शर्मा ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर आला अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
इनसेट
चौगान से उठाया मलबा
स्थानीय प्रशासन और नपं अर्की ने अचौगान मैदान से मलबा साफ कर दिया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान यहां पर मलबा गिराया गया था। ऑपरेशन पूरा होने के बाद इसे साफ कर दिया गया है। इसके अलावा घटनास्थल के समीप बंद किया गया रास्ता भी खोल दिया गया है।