{"_id":"626ae2dca3543051d31e1c4d","slug":"operations-of-bones-start-in-regional-hospital-solan-solan-news-sml407085290","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में हड्डियों के ऑपरेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में हड्डियों के ऑपरेशन शुरू
विज्ञापन
Operations of bones start in regional hospital Solan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में हड्डियों के ऑपरेशन करने में चिकित्सक कोई परेशानी दिक्कत नहीं आएगी। मरीजों के हड्डी से जुड़े छोटे से लेकर बड़े ऑपरेशन अस्पताल में ही संभव हो पाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने सी-आर्म मशीन को ठीक करवा दिया है।
मशीन के ठीक होने से हड्डी रोग विशेषज्ञों को भी सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। अभी तक चिकित्सक ऑपरेशन करने में चिकित्सकों काफी परेशानी होती थी। कई बार मरीजों को मेजर ऑपरेशन के लिए आईजीएमसी भेजना पड़ता था लेकिन अब इस समस्या का समाधान हो गया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सी-आर्म मशीन बीते चार माह से खराब पड़ी थी। मशीन का मेजर पार्ट खराब हो गया था। इस कारण यहां मेजर ऑपरेशान करने में चिकित्सकों को काफी समस्या आती थी।
विज्ञापन
कई बार मेजर ऑपरेशन में हड्डी का पता लगाने में चिकित्सकों को अन्य मशीनों का सहारा लेना पड़ता था। फ्रैक्चर के ऑपरेशन भी सी-आर्म पर बोन इमेज देखे बिना करना पड़ रहा था। आपात स्थिति में मरीजों को आईजीएमसी शिमला का रुख करना पड़ रहा था।
इन समस्याओं को दूर करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने सी-आर्म मशीन को ठीक करवा दिया है। क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एसएल वर्मा ने बताया कि अस्पताल में सी-आर्म मशीन का एक पार्ट खराब हो गया था जिसे ठीक करवा दिया है। इससे चिकित्सकों को ऑपरेशन के दौरान समस्या नहीं होगी। बड़े ऑपरेशन के दौरान भी हड्डी रोग विशेषज्ञ परेशान नहीं होंगे।
इस कार्य आती है मशीन
सी-आर्म मशीन हड्डी से जुड़े ऑपरेशन के काम में आती है। इस मशीन के जरिये चिकित्सक ऑपरेशन के दौरान हड्डी या अंदर की जगह को स्क्रीन पर आसानी से देख पाते हैं। माइनर से लेकर बड़ा ऑपरेशन किया जा सकता है। ऑपरेशन के दौरान कौन सा स्क्रू, रोड, कहां डालनी है, ये इस मशीन के आधार पर ही लगाए जाते हैं। इस मशीन के बिना ऑपरेशन करना असंभव है। इसी के चलते सी-आर्म मशीन बहुत उपयोग होती है।