{"_id":"6012b2498ebc3e333a554e5a","slug":"only-seven-zila-parishads-out-of-17-took-oath-at-solan-solan-news-sml3590199146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 17 में से सात जिला पार्षदों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 17 में से सात जिला पार्षदों ने ली शपथ
विज्ञापन
सोलन। जिला परिषद सोलन के कुल 17 वार्डों में से सात सदस्यों ने वीरवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। दिलचस्प यह है कि शपथ समारोह में भाजपा से एक भी सदस्य शामिल नहीं हुआ। भाजपा के सात सदस्य जिला परिषद में निर्वाचित हुए हैं जबकि कांग्रेस के तीन और सात निर्दलीय उम्मीदवार जिप चुनाव जीते हैं। भाजपा सदस्यों के शपथ समारोह में शामिल न होना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर रणनीतिक निर्णय से जोड़ा जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने वीरवार को जिला परिषद सोलन के उपस्थित नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। केसी चमन ने जिला परिषद सोलन के लिए वार्ड-3 डूमैहर से निर्वाचित आशा परिहार, वार्ड-5 सिरीनगर से निर्वाचित लीला देवी ठाकुर, वार्ड-6 सलोगड़ा से निर्वाचित मनोज वर्मा, वार्ड-7 सपरून से निर्वाचित राजेंद्र सिंह, वार्ड-9 कसौली गढ़खल से निर्वाचित रीना देवी, वार्ड-14 दभोटा से निर्वाचित सुमन देवी और वार्ड-17 कुंडलू (जुखाड़ी) से निर्वाचित मुख्तयार कौर को शपथ दिलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उसके बाद वार्ड नंबर-13 मंझौली से निर्वाचित सर्बजीत कौर को भी शपथ दिलाई।
जिला प्रशासन से मिलेगा संपूर्ण सहयोग : केसी चमन
उपायुक्त केसी चमन ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों में जिला परिषद सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य विकास प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भागीदार हैं। जिला परिषद के सदस्य सामुदायिक एवं सामूहिक विकास में आमजन की आवश्यकता के अनुरूप कार्य कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला परिषद सदस्यों को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन ने विकास प्रक्रिया में उन्हें पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। केसी चमन ने विकास प्रक्रिया में जिला परिषद सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने पर सारगर्भित विचार-विमर्श भी किया। वहीं, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चंद्र शर्मा ने जिला परिषद सोलन के नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी। आशा जताई कि पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से ग्राम पंचायत एवं गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की प्रक्रिया में जिला परिषद सदस्य महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में प्रतिभागी बनें।
विज्ञापन
पहली फरवरी को होगा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव
इस अवसर पर सूचित किया कि जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक प्रथम फरवरी को प्रात: 10:30 बजे जिला पंचायत कार्यालय सोलन के जिला परिषद हॉल में की जाएगी। इस बैठक में निर्धारित समय से दो घंटे की अवधि में कुल जिला परिषद सदस्यों का दो तिहाई बहुमत उपस्थित नहीं होता है तो बैठक को स्थगित कर दिया जाएगा। यह भी सूचित किया गया कि अगली बैठक में कुल जिला परिषद सदस्यों का साधारण बहुमत ही चाहिए होगा। बैठक में जानकारी दी गई कि वे नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य जिन्होंने आज शपथ ग्रहण नहीं की है, प्रथम फरवरी 2021 से पूर्व उपायुक्त सोलन के कार्यालय में शपथ ले सकते हैं। जिला परिषद सदस्य प्रथम फरवरी 2021 को होने वाली बैठक में भी शपथ ग्रहण कर सकते हैं। जिला पंचायत अधिकारी मोती लाल, जिला अंकेक्षण अधिकारी सुभाष अत्री सहित पंचायती राज विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।