फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   One person died three injured in two accident in Solan

सोलन जिले में दो सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

Sun, 29 Aug 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
One person died three injured in two accident in Solan
परवाणू-कसौली सड़क पर गिरा ट्रक। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। धर्मपुर और कसौली में सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए है। पहला हादसे में कसौली-परवाणू मार्ग पर जंगेशु के समीप बजरी लेकर आ रहा ट्रक 300 फीट गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन

इस हादसे में चालक की मौत हो गई। दूसरे हादसे में कालका-शिमला एनएच पर कुमारहट्टी फ्लाईओवर पर सेब से लदा ट्रक पलट गया। इसमें चालक समेत अन्य दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि जंगेशू रोड शिव मंदिर के पास एक टिपर सड़क से खाई में गिर गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पाया कि एक ट्रक सड़क से करीब 300 फीट गहरी खाई में गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक की पहचान जानकी राम पुत्र जीत सिंह ठाकुर निवासी गांव गड़खल कसौली के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कालका-शिमला एनएच पर कुमारहट्टी फ्लाईओवर पर ट्रक पलटने से तीन लोग घायल हो गए हैं। इन्हें इलाज के लिए धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया गया जहां इनका इलाज चल रहा है। उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed