{"_id":"699b4b2e0b69ac9c620a5fee","slug":"one-person-died-and-two-were-injured-when-a-car-carrying-youths-returning-from-a-wedding-ceremony-met-with-an-accident-in-kasauli-solan-news-c-176-1-ssml1040-163757-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कसौली में शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कसौली में शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
धर्मपुर के समीप पेश आया हादसा, डीजे बजाने गए थे युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। कसौली में एक शादी समारोह से डीजे का काम करके लौट रहे युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग पंजाब के रहने वाले थे। हादसा देर रात धर्मपुर के पास हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार, गांव मोड़ा, जिला संगरूर, पंजाब निवासी 19 वर्षीय लवदीप ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों लवप्रीत सिंह, गुरशेब सिंह, बिंदू और अवतार सिंह के साथ कसौली में एक विवाह समारोह में डीजे का काम करने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग कार में सवार होकर अपने गांव वापस जा रहे थे। रात करीब 1:05 बजे धर्मपुर से लगभग 10 किलोमीटर आगे चंडीगढ़ की ओर जाते समय एक मोड़ पर चालक अवतार सिंह ने कार से नियंत्रण खो दिया। इससे कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सभी सवार घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने लवप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायल युवकों का इलाज चल रहा है। डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना पाया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।