फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   One hotel worker killed, another seriously injured in jeep collision

पिकअप की टक्कर से होटल कर्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्मी की मौत, एक गंभीर घायल

Tue, 03 Aug 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर डिवेंचर होटल के समीप पिकअप की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया है। दोनों युवक डिवेंचर होटल में कार्य कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया। जहां पर एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार डिवेंचर होटल के कर्मचारी विनोद और नवल पैदल अपने क्वार्टर की तरफ खाना खाने जा रहे थे। इस बीच शिमला की तरफ से एक पिकअप आई और दोनों को टक्कर मारकर घसीटते हुए काफी आगे तक ले गई। इसके बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोग दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल कंडाघाट ले गए, विनोद की अस्पताल में पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई, जबकि नवल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने फरार पिकअप चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed