{"_id":"601982ba8ebc3e3645289146","slug":"one-arrested-solan-vechile-theft-fake-number-solan-news-sml3596022189","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड में गड़बड़ी कर पंजाब में बेची थीं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड में गड़बड़ी कर पंजाब में बेची थीं गाड़ियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। महंगी गाड़ियों के फर्जीवाड़े मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने सोलन के वाहनों को नए पते पर दोबारा से पंजाब में पंजीकृत कर दिया था। आरोपी ने गाड़ी के असली मालिकों के आधार कार्ड से सोलन का पता हटाकर पंजाब का स्थानीय पता डाल दिया। जिसके बाद उसने गाड़ियों को पंजाब आरएलए में पंजीकृत करवाकर उन्हें वहां पर बेच दिया था। यह खुलासा पुलिस रिमांड के दौरान गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने किया है। वहीं अभी मामले को लेकर विजिलेंस की जांच जारी है, जिसमें अन्य कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार निजी कंपनियों में महंगी गाड़ियों को लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी रणजीत कंग निवासी टांडा, जिला होशियारपुर को विजिलेंस टीम ने बुधवार को जालंधर से गिरफ्तार किया था। वहीं आरोपी से पूछताछ के बाद गाड़ियों की रिकवरी होनी शुरू हो गई है। रविवार सुबह विजिलेंस की टीम ने पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र से तीन वाहनों को रिकवर किया है जबकि एक अन्य वाहन की तलाश जारी है। सोलन से गायब वाहनों पर पंजाब का नंबर लगाकर गुरदासपुर के क्षेत्र में चलाया जा रहा था। जिसमें से एक कार, एक बाइक और स्कूटी शामिल है।
आरोपी फिर चार दिन के पुलिस रिमांड पर
डीएसपी विजिलेंस सोलन संतोष कुमार शर्मा ने बताया पंजाब के गुरदासपुर से रिकवर तीन वाहनों में पंजाब के नंबर पंजीकृत किए गए थे। जिसमें आरोपी ने वाहनों के असली मालिकों के आधार कार्ड का पता बदलकर उसमें पंजाब का स्थानीय पता डाल दिया था। जिसके बाद उसे पंजीकृत करने के बाद बेच दिया था। वहीं मंगलवार को आरोपी को दोबारा से कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से मामले की जांच पूरी करने के लिए उसे चार दिन की और पुलिस रिमांड में भेजा गया है। इसमें और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।