फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   On the pretext of treatment, Baba molested a minor and a girl

इलाज के बहाने ढाेंगी बाबा ने नाबालिगा और युवती से किया दुष्कर्म

Tue, 22 Mar 2022 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बागवानियां के कसंबोवाल गांव के ढोंगी बाबा पर नाबालिग और एक युवती ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रामशहर क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थी। उसे किसी ने बताया कि बागवानियां के पास एक बाबा झाड़ फूंक करता है। इस पर वह वहां चली गई। महिला ने दावा किया कि बाबा ने उसे झाड़ा तो वह कुछ दिन बाद ठीक हो गई। काफी दिन तक वह उसके पास जाती रही। बाद में एक दिन उसके सिर में दर्द हुआ जिस पर उसने बाबा को फोन मिलाया तो बाबा ने उसकी नाबालिग बेटी से बात करवाने को कहा। उसने बेटी को बताया कि एक पोलटी चावल और कुछ अन्य सामान डाल कर मां के सिर पर वारने के बाद उसे मंदिर में रख दो। ऐसा करने से उसकी मां का दर्द तो ठीक हो गया लेकिन बेटी को होने लगा।
विज्ञापन

उसके बाद महिला ने दोबारा ढोंगी को फोन करके बताया कि अब सिर में दर्द उसकी बेटी के हो रहा है। इस पर 15 मार्च को आरोपी बाबा ने दोनों को अपने डेरे पर बुला लिया। वहां पर काफी लोग थे। बाबा ने कहा कि जब यह सभी लोग चले जाएंगे उसके बाद उनका इलाज होगा। बाबा ने एक कमरे में महिला को कुछ सामान हाथ में लेकर बिठा दिया और दूसरे कमरे में बेटी को ले गया। इस दौरान उसने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे डरा दिया कि वह किसी को न बताएं, नहीं तो उसकी मां पर इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग लड़की ने यह बात अपनी बड़ी बहन को बताई। जब वह बहन के साथ अपनी चचेरी बहन के घर आई तो उसने यही बात उसे भी बताई। इस दौरान चचेरी बहन ने बताया कि दिसंबर में वह भी झाड़ फूंक कराने उसी ढोंगी बाबा के पास गई थी और उसके साथ भी उसने दुष्कर्म किया।

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पीड़ितों के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed