फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   On Parwanoo-Solan Fourlane repair work of sunken road started

Solan News: परवाणू-सोलन फोरलेन पर धंसी सड़क का मरम्मत कार्य शुरू

Sun, 20 Aug 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 20 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
On Parwanoo-Solan Fourlane

repair work of sunken road started
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर धंसी सड़क का मरम्मत कार्य करते हुए। संवाद
धर्मपुर(सोलन)। परवाणू-सोलन फोरलेन पर धंसी सड़क का फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की ओर से मरम्मत कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस कार्य को करने के लिए एक माह का लक्ष्य कंपनी की ओर से रखा गया है। इसी के साथ तंबूमोड़ और चक्कीमोड़ में भी क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने के लिए कंपनी योजना तैयार कर रही है। सड़क बहाल करने के लिए फोरलेन निर्माता कंपनी की ओर से टीम बनाई गई है और हर जगह मशीनें भी तैनात की गई हैं। यह मशीनें मलबा हटाने का कार्य कर रही हैं। वहीं तंबूमोड़ और चक्कीमोड़ में अस्थाई सड़क पर ट्रैफिक सामान्य गति से चल रहा
विज्ञापन

हाईवे पर सनवारा में पेट्रोल पंप के नजदीक, कोस्मो कंपनी जाबली, चक्कीमोड़ और तंबूमोड़ ,ट्रक ले-बाय से सौ मीटर क्षेत्र, पट्टा मोड़ में भी सिंगल लेन ट्रैफिक चला रहा है। यहां पर सड़क पूरी तरह से धंसी हुई है। कोस्मो कंपनी के नीचे सड़क के धंसे हुए भाग को ठीक करने का काम चल रहा है। इसके अलावा हाईवे पर तीन स्थानों पर सड़क के निचली और सड़क के भाग को भारी क्षति पंहुची है। वहीं क्षतिग्रस्त स्थान पर पानी की अधिक मार पड़ रही है।
विज्ञापन

उधर, फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के कारण हाईवे को बहुत नुकसान पहुंचा है। हाईवे को ठीक करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। धंसी हुई सडकों को दोबारा से ठीक किया जा रहा है। दिनरात मशीनों से सड़क पर आया मलबा हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed