फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   on died in accident, two injured

कार खाई में गिरी एक सैलानी की मौत, दो लोग गंभीर घायल

Sun, 31 Jul 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Sun, 31 Jul 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन

सोलन-परवाणू एनएच मार्ग पर सनवारा के पास एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का कारण अज्ञात वाहन की टक्कर बताया जा रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं घायलों को लोगों की मदद से खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां घायलों का उपचार चल रहा है। इसके साथ ही दुर्घटना को लेकर घायलों के परिजनों को भी पुलिस ने सूचित कर दिया है। यह लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। परिवार के साथ शिमला घूमने जा रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश का एक परिवार घूमने के लिए शिमला जा रहा था। इसी बीच परवाणू-सोलन एनएच मार्ग के पर सनवारा के पास उन्होंने आराम करने के लिए गाड़ी खड़ी कर दी। कार में तीन लोग सवार थे। इसी दौरान एक वाहन और गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी सीधे खाई में जा गिरी। इस कारण मयंक निवासी उत्तर प्रदेश की मौके पर मौत हो गई। अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। कार स्वयं गिरी या वाहन की टक्कर से इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


धर्मपुर थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। इसके साथ उस वाहन की तलाश की जा रही है जिससे टक्कर लगना बताया जा रहा है। इसके लिए बैरियर कर्मचारियों को सूचित कर दिया है। साथ ही खुद पुलिस टीम भी इस वाहन की तलाश कर रही है। दुर्घटना का शिकार हुए लोग सैलानी थे। यह लोग उत्तर प्रदेश से शिमला घूमने जा रहे थे। इसी दौरान सनवारा के पास यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed