फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Old gynea ward converted in covid ward in Solan hospital

पुराने गायनी वार्ड भर्ती होंगे कोरोना मरीज, मिलेगी हर सुविधा

Thu, 29 Jul 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
आदित्य सोफत
विज्ञापन

सोलन। कोविड की तीसरी लहर को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्रीय अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया है। अस्पताल मेें पुराने गायनी वार्ड को कोविड वार्ड में बदल दिया गया है। वार्ड में सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। कोविड वार्ड बनाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने वार्ड को सैनिटाइज करने से लेकर अन्य कार्य पूरे करवाए हैं। इस वार्ड में 19 बेड लगाए गए हैं जो ऑक्सीजन से लेकर ड्रिप स्टैंड और अन्य आवश्यक उपकरणों से जोड़ दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि वार्ड को बनाने के लिए अस्पताल प्रशासन को उच्चाधिकारियों से बीते दिनों आदेश मिले थे। इस पर तुरंत पुराने गायनी वार्ड को कोविड वार्ड में बदला गया है। इससे पहले अस्पताल में पोस्ट कोविड वार्ड को कोविड वार्ड में बदला गया है। यहां छह बेड लगाए गए हैं जो ऑक्सीजन आपूति से जुड़े हैं। इस वार्ड में जाने के लिए बाहर से रैंप बनाया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में दूसरी लहर के बीच सर्जिकल और मेडिसन वार्ड को कोविड वार्ड में बदला गया था। कोविड की दूसरी लहर का अधिक प्रकोप होने से यह वार्ड छोटे पड़ना शुरू हो गए थे। कई बार एक बेड पर दो मरीजों का इलाज करने पर मजबूर होना पड़ा था। अब अस्पताल प्रशासन ने बड़े वार्डों को कोविड वार्ड में बदला है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य खंडों में इंतजाम पूरे किए हैं और आवश्यक सामान समेत दवाइयों की खेप पूरी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी इंतजाम किए जा रहे पूरे : डॉ. वर्मा
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि पुराने गायनी वार्ड को कोविड वार्ड में बदला गया है। सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। वार्ड में 19 बेड लगाए हैं जो ऑक्सीजन आपूर्ति से जुड़े हैं। अब अस्पताल में दो कोविड वार्ड हैं जिनमें 25 बेड की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed