{"_id":"62814a32fe0b8a344f2d8dbe","slug":"old-age-person-died-after-hanging-himself-from-rail-overbridge-in-solan-bypass-solan-news-sml4089514114","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकवे से परेशान बुजुर्ग ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकवे से परेशान बुजुर्ग ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लकवे से परेशान 65 वर्षीय बुजुर्ग ने कुमाहरट्टी-सोलन बाईपास पर रबौण के समीप आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग का शव रेल ओवरब्रिज से लटका मिला। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने शव को ब्रिज से उतार कर कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक से एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें बुजुर्ग ने आत्महत्या का कारण लकवे से परेशान होना बताया है।
पुलिस चौकी सपरून में सूचना मिली कि बाईपास आयुर्वेदिक अस्पताल के पास रेल ओवरब्रिज से एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अग्निशमन विभाग की टीम के सहयोग से शव को नीचे उतारा। इस दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें मौत का कारण लकवे से परेशानी लिखा गया है।
मृतक की पहचान 65 वर्षीय दयाराम पुत्र दूर्गा राम निवासी गांव झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ सोलन के कोटलानाला में रह रहा था। उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।