{"_id":"667c0b45238656a84505006d","slug":"officers-and-employees-took-oath-not-to-take-drugs-solan-news-c-176-1-ssml1040-124055-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली नशा न करने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली नशा न करने की ली शपथ
Wed, 26 Jun 2024 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 26 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर अधिकारियों को शपथ दिलवाते उपायुक्त मनमोहन शर्मा। संवाद
अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर उपायुक्त ने दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को नशा निवारण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को ‘आज हम एकजुट होकर नशामुक्त भारत अभियान के तहत एक प्रतिज्ञा लेते हैं कि न केवल हमारे समुदाय, परिवार दोस्त बल्कि खुद को नशामुक्त बनाएंगे क्योंकि परिवर्तन भीतर से शुरू होता है, इसलिए आओ मिलकर अपने राज्य हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें। मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं अपने देश को नशामुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा’ की शपथ दिलाई। इस दौरान एडीसी अजय कुमार यादव, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी नीरजा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में नशा निवारण पर शपथ ली। इसके अतिरिक्त जिले में स्थित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी इस उपलक्ष्य में रैली सहित अन्य गतिविधियां हुईं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से सोलन शहर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्कूली छात्रों की रैली निकालकर नशा निवारण संदेश दिया गया।