फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Occupancy in Kasauli and Chail hotels near 50 percent on weekend, may rise on chrismas

वीकेंड पर कसौली में 50 और चायल में 40 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी

Sun, 12 Dec 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Occupancy in Kasauli and Chail hotels near 50 percent on weekend, may rise on chrismas
Occupancy in Kasauli and Chail hotels near 50 percent on weekend, may rise on chrismas
सोलन। क्रिसमस और नव वर्ष पर पर्यटक कारोबारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाहरी राज्यों के लोगों ने भी पर्यटन स्थल कसौली और चायल का रुख करना शुरू कर दिया है। रविवार को जिले के होटलों में 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही।
विज्ञापन

इस दौरान चायल के बड़े होटलों में ही पर्यटक पहुंचे जहां 40 फीसदी और कसौली में 50 फीसदी होटल बुक रहे। हालांकि जिले में 15 दिसंबर के बाद पर्यटन सीजन शुरू हो जाता है। इस बार कोविड के बीच अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्रिसमस और नववर्ष के लिए पर्यटक स्थलों में होटल कारोबारियों ने पर्यटकों को लुभाने की तैयारियां शुरू कर दी है। इसमें होटलों को सजाने और कमरों के पैकेज बनाने की तैयारी की जा रही है। चायल में इन दिनों ठंड में इजाफा हो गया। बारिश होते ही यहां पर बर्फबारी की भी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एकदम से पर्यटन कारोबार को भी पंख लगने की उम्मीद है। उधर, चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि पर्यटन सीजन की तैयारियां शुरू कर दी है। कोविड के बीच अच्छे कारोबार की उम्मीद है। एक दो सप्ताह में बारिश होती है तो इससे बर्फबारी की संभावना बढ़ जाएगी। पर्यटक भी भारी संख्या में पहुंचना शुरू हो जाएगा। इस रविवार चायल के सिर्फ बड़े होटलों में ही पर्यटक पहुंचे हैं।

कसौली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला ने बताया कि पर्यटक कसौली का रुख कर रहे हैं। हालांकि बहुत कम पर्यटक होटलों में ठहरने के लिए बुकिंग कर रहे हैं। वीकेंड पर 55 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed