फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Occupancy in hotels increased on weekends, Queues of vehicles on four lanes

Solan News: वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ी, फोरलेन पर लगी वाहनों की कतारें

Sat, 11 May 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 11 May 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
शाम पांच बजे तक 7270 वाहनों ने किया हिमाचल में प्रवेश
विज्ञापन

कसौली में 90, चायल में 70 फीसदी होटलों में रहीं बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। प्रदेश में वीकेंड पर बाहरी राज्यों से पर्यटकों की भारी भीड़ आना लगातार जारी है। शनिवार को भी परवाणू-शिमला फोरलेन पर स्थित सनवारा टोल प्लाजा में दिनभर वाहनों की भीड़ लगी रही। फोरलेन भी आवाजाही से व्यस्त रहा। सनवारा के टोल प्लाजा पर लंबी कतारें लगी होने से वाहन चालकों को काफी देर तक यहां पर रुकना पड़ रहा था। इस दौरान शनिवार सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक करीब 7270 वाहनों ने प्रवेश किया। परवाणू टोल बैरियर पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

गौर रहे कि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने से पर्यटक लगातार प्रदेश का रुख कर रहे हैं। इसमें जिले के कसौली, चायल समेत शिमला व कुफरी घूमने के लिए हर वीकेंड पर हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। जिससे फोरलेन पर दिनभर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। उधर, कसौली के होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला का कहना है कि वीकेंड पर क्षेत्र के होटलों में 90 फीसदी बुकिंग है। वहीं चायल कारोबारियों के अनुसार 70 फीसदी बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed