Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Now Solan College activities will be held every month in Kotho Auditorium.

Solan News: अब हर माह होगी कोठो ऑडिटोरियम में सोलन कॉलेज की गतिविधियां

Sat, 27 Sep 2025 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 04:56 PM IST
सार

सोलन में राजकीय महाविद्यालय और भाषा एवं संस्कृति विभाग के बीच सहयोग के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते से छात्र शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अधिक भागीदारी कर सकेंगे। इससे छात्रों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
Now Solan College activities will be held every month in Kotho Auditorium.
राजकीय महाविद्यालय सोलन और भाषा एवं संस्कृति विभाग सोलन के मध्य एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर के दौरान।

विस्तार

सोलन कॉलेज व भाषा एवं संस्कृति विभाग के बीच हुआ एमओयू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन और भाषा एवं संस्कृति विभाग के बीच शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन को कोठो स्थित भाषा एवं संस्कृति विभाग के सभागार का उपयोग हर माह कम से कम एक बार शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं महाविद्यालय की गतिविधियों के आयोजन करने की अनुमति प्रदान की गई है। सभागार के उपयोग की तिथियां एवं समय पूर्व अनुमोदन लेकर निर्धारित किए जाएंगे ताकि जिला स्तर की अन्य गतिविधियों से इसका टकराव न हो। साथ ही महाविद्यालय के एनएसएस और एनसीसी स्वयं सेवक जिला स्तर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों, जन-जागरूकता अभियानों, सांस्कृतिक आयोजनों एवं सामुदायिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। इस एमओयू का उद्देश्य शिक्षा, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना और महाविद्यालय के छात्रों को एनएसएस और एनसीसी गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह समझौता महाविद्याल के छात्रों को नई संभावनाओं से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों में योगदान देने का अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed