{"_id":"58f20cc74f1c1b791ecf8f5c","slug":"now-govt-ration-on-digital-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डिजिटल राशन कार्ड से ही मिलेगा सस्ता राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डिजिटल राशन कार्ड से ही मिलेगा सस्ता राशन
सोलन, ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
जिला सोलन में तमाम राशनकार्ड धारकों को डिजिटल राशन कार्ड मिलेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सोलन में तमाम राशनकार्ड धारकों को डिजिटल राशन कार्ड मिलेंगे। बिना डिजिटल राशनकार्ड के सस्ता राशन नहीं मिलेगा। यही नहीं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत डिपोधारक अब कोई हेरफेर भी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
वहीं डिपो में एटीएम के माध्यम से भुगतान हो सकेगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने प्रदेश के अन्य जिलों के साथ सोलन जिले में भी नागरिकों को डिजिटल राशनकार्ड उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सभी डिपो धारकों को प्रशिक्षण प्रदान करना आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन
सोलन में हिमाचल दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम को आरंभ किया है। सोलन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सोलन एवं कंडाघाट खंड के 98 डिपो धारकों को पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें वितरित की गईं। डिपो धारकों को इन मशीनों को प्रयोग करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। इन्हीं मशीनों के माध्यम से डिजिटल राशन कार्ड प्रयोग किए जाएंगे। डिपो धारकों को इस संबंध में एक संदर्भ पुस्तिका भी उपलब्ध करवाई गई। जिले के कुनिहार खंड के 56 तथा धर्मपुर विकास खंड के 68 डिपो धारकों को यह पीओएस मशीन और प्रशिक्षण प्रदान किया गया। नालागढ़ विकास खंड के 82 डिपो धारकों को यह मशीन एवं प्रशिक्षण 16 अप्रैल को प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे काम करेंगे डिजिटल राशन कार्ड
जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक यादविंद्र पाल ने कहा कि सरकार के दिशानिर्देशानुसार जिले के सभी राशनकार्ड धारकों को शीघ्र ही डिजिटल राशन कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे। डिपो धारकों के पास ये डिजिटल राशनकार्ड उपलब्ध करवा दिए हैं। डिजिटल राशनकार्ड पीओएस के माध्यम से ही संचालित होंगे। डिजिटल राशन कार्ड जहां सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाएंगे वहीं उपभोक्ताओं के लिए ये विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध होंगे। जिले में वर्तमान में कुल 304 डिपो धारक हैं। सभी को चरणबद्ध तरीके से पीओएस मशीन वितरित कर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
दिक्कत है तो घुमाएं नंबर
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सरकार के निर्देशानुसार लोगों को सुविधाएं एवं पात्रता अनुसार खाद्यान्न उपलब्ध करवा रहा है। नागरिक इस संबंध में कोई भी जानकारी अथवा शिकायत जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792- 224114 पर प्राप्त कर सकते हैं।