{"_id":"690e2f8770c2424c000dc79e","slug":"now-electricity-bills-will-be-issued-through-sms-on-mobile-solan-news-c-176-1-ssml1044-156657-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अब मोबाइल पर एसएमएस के जरिये होंगे जारी बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अब मोबाइल पर एसएमएस के जरिये होंगे जारी बिजली बिल
विज्ञापन
बद्दी में बिजली बिल का तरीका बदला, उपभोक्ताओं को अब घर नहीं मिलेगी हार्ड कॉपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बिजली बोर्ड की ओर से विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली के बिल की कागजी प्रति (हार्ड कॉपी) घर पर नहीं उपलब्ध करवाई जाएगी। उपभोक्ताओं को बिजली बिल की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्रदान की जा रही है। उपभोक्ता अपने बिल हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की मोबाइल एप अथवा वेबसाइट पर देखकर ही डाउनलोड कर सकते हैं। बिजली बोर्ड के वरिष्ठ अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग की ओर से जारी हिमाचल प्रदेश विद्युत आपूर्ति संहिता, 2025 के छठे संशोधन के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है। अब विद्युत बिल स्मार्ट मीटरों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वह अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर अपडेट करवाएं ताकि उन्हें विद्युत बिल की जानकारी समय पर मिल सके। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि अपना मोबाइल नंबर समीप के विद्युत उपमंडल कार्यालय में जाकर अपडेट करवाएं। उपभोक्ता अपने विद्युत बिल का भुगतान अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली के अपने पुराने बकाया बिलों की जांच करने का भी आग्रह किया। विद्युत बिल का समय पर भुगतान न होने की स्थिति पर विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा।