{"_id":"6820edecdb189577d809548b","slug":"now-a-grant-of-rs-25-lakh-will-be-available-for-building-a-house-under-pradhan-mantri-awas-yojana-solan-news-c-176-1-ssml1042-143658-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अब प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनाने के लिए मिलेगा 2.5 लाख रुपये का अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अब प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनाने के लिए मिलेगा 2.5 लाख रुपये का अनुदान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्का मकान बनाने के लिए सरकार ने अनुदान राशि में बढ़ोतरी कर दी है। अब मकान बनाने के लिए लाभार्थियों को 2.5 लाख रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। इससे पहले लाभार्थियों को 1.85 लाख रुपये दिया जाता था। दूसरे चरण में मकान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने ये कदम उठाया है। लाभार्थियों को योजना से सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। हालांकि इस बार नियमों को ओर सख्त कर दिया है। बाकायदा अलग से टीम बनाकर जांच का जिम्मा दिया गया है। आवेदन के बाद टीम पूरी जांच पड़ताल के बाद ही आगामी कार्य करेगी। इससे योजना में जहां पारदर्शिता आएगी। वहीं जरूरतमंद लोगों को ही योजना का लाभ मिल सकेगा। दूसरे चरण में योजना के तहत शहरी निकायों ने लाभार्थियों से आवेदन भी मांगे हैं। ये आवेदन 30 मई तक होंगे। इसके बाद नगर निकायों की टीम दस्तावेजों की भी जांच करेगी। इसी के साथ सर्वेक्षण भी किया जाएगा। खास बात ये है कि इस बार ऑनलाइन आवेदन भी किए जा सकते है। लेकिन शर्त ये है कि उन्हें कार्यालयों में भी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। गौर रहे कि योजना के माध्यम ये कमजोर और मध्यम वर्ग को पक्का मकान देने का उद्देश्य है। इसके लिए बाकायदा नियम बनाए गए हैं। इस योजना का लाभ उठाने वाले अभ्यर्थी की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इसके साथ आय प्रमाण पत्र, जमाबंदी और ततीमा देकर आवेदन कर सकते हैं। इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि लाभार्थियों को पक्का मकान न होने का स्वयं शपथ पत्र भी देना होगा। आवेदक के नाम राशन कार्ड व आधार कार्ड भी जरूरी किया है।
नगर निगम सोलन ने गठित की टीम
सोलन नगर निगम दूसरे चरण में आवास योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। 30 मई तक नगर निगम सोलन के कार्यालय में दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा जिले में नगर निगम बद्दी समेत नगर पंचायतों व परिषदों ने भी लाभार्थियों से आवेदन मांगें है। आवेदन के दौरान सभी शर्तों को पूरा करने के लिए कहा है। अधूरे दस्तावेज की जांच के लिए टीम भी बनाई
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दूसरे चरण का सर्वे शुरू हो गया है। आवास योजना को लेकर आवेदन मांगें गए हैं। आवेदन के दौरान दी गई शर्तों की पालना की जाए इसके लिए टीम का गठन किया है। 30 मई तक आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। दस्तावेज की जांच के बाद आवेदकों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
-एकता काप्टा, आयुक्त, नगर निगम, सोलन।