{"_id":"674b019e87e8e733aa019573","slug":"notices-served-to-72-encroachers-on-baddi-sai-road-solan-news-c-176-1-ssml1040-133189-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी-साईं मार्ग पर 72 कब्जा धारकों को थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी-साईं मार्ग पर 72 कब्जा धारकों को थमाए नोटिस
विज्ञापन
नगर परिषद ने दो दिन में कब्जा हटाने का दिया अल्टीमेटम
समय पूरा होते ही, जेसीबी से की जाएगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर परिषद ने बद्दी-साईं सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 72 कारोबारियों को नोटिस थमा दिए हैं। इन सभी कारोबारियों को दो दिन के भीतर अवैध कब्जे हटाने को कहा है। अगर इस बीच कब्जे नहीं हटाए जाते हैं तो नगर परिषद दो दिन के बाद कभी भी जेसीबी चला देगी।
बद्दी साई मार्ग पर इन दिनों डिवाइडर लगाने का काम चला है। बद्दी-साई सड़क पर दुकानदारों ने दुकानों के छज्जे सड़क की ओर बढ़ा लिए हैं। यही नहीं कुछ लोगों ने सड़क के साथ कब्जे करके खोखे भी खोल दिए हैं। दुकानों के आगे रेहड़ी-फड़ी भी लगी होती है। ऐसे में बद्दी-साईं मार्ग पर सिंगल लाइन भी चलाना दूभर हो गया है। बद्दी-साई मार्ग पर ट्रक, बस, कारें और दोपहिया वाहन भी चलते हैं। इसके साथ साथ टैंपो भी इस मार्ग पर लगातार चल रहे हैं। टैंपो संचालक कहीं पर भी ब्रेक लगा देते हैं। अब सिंगल लाइन होने से जब तक टैंपो नहीं चलेगा तभी तक पीछे चल रहा वाहन भी उसी रफ्तार से ही चलेगा।
स्थानीय प्रशासन की ओर से एसडीएम व नप के अध्यक्ष व ईओ ने बद्दी साई मार्ग पर अवैध कब्जे हटाने का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पहले तो दुकानदारों को आगाह किया गया। उसके बाद इन दुकानदारों के आगे से अवैध रूप से लगी रेहड़ी और फड़ी हटाई गई। अब अवैध कब्जा धारकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। नप ने 70 से अधिक कब्जा धारकों को कब्जे दो दिन के भीतर हटाने को कहा है। अगर कब्जा धारक अवैध कब्जा नहीं हटाते है तो यूपी की तर्ज पर यहां पर बुल्डोजर चलने वाला है।
विज्ञापन
नगर परिषद के ईओ आरएस वर्मा ने बताया कि बद्दी की साई रोड पर पानी की टंकी से लेकर बर्धमान चौक तक नप ने 70 से अधिक अवैध कब्जा धारकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इन कब्जा धारकों को दो दिन का समय दिया है। समय बीत जाने के बाद नप यहां पर बुल्डोजर चला कर इन अवैध कब्जों को हटाएगी।