फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Notice served to pharma company over releasing polluted water in fields in Malku Majra

रसायनयुक्त पानी छोड़ने पर दवा कंपनी को नोटिस

Wed, 05 Jan 2022 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Notice served to pharma company over releasing polluted water in fields in Malku Majra
दवा कं पनी की दीवार से केमिकल का हो रहा रिसाव। संवाद - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। मलकूमाजरा गांव में एक दवा कंपनी का रसायनयुक्त पानी खेत में रिसने से दो किसानों की गेहूं की फसल खराब हो गई। किसानों की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मौके का दौरा कर कंपनी प्रबंधन को नोटिस जारी कर दिया है। बोर्ड अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से कंपनी से हो रहे रिसाव को बंद करवा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मलकूमाजरा स्थित दवा कंपनी मार्टिन ब्राउन का रसायन युक्त पानी रामलोक और कृष्ण कुमार के खेत में आ रहा था। दोनों किसानों की सात बीघा जमीन पर लगी गेहूं की फसल बरबाद हो गई। रसायनयुक्त पानी से खेत में सफेद परत बन गई है।
विज्ञापन

रामलोक और कृष्ण कुमार ने बताया कि इससे पहले उनकी धान की फसल भी नष्ट हो गई थी। अब गेहूं की फसल जल गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प में शिकायत दर्ज करवाई थी। पंचायत सचिव ने भी उनके खेतों को मौके पर देखा। पंचायत सचिव रामजी दास ने बताया कि उद्योग के साथ जितने भी खेत हैं, उनकी फसल नष्ट हो गई है। इसकी रिपोर्ट उन्होंने उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के टीम ने भी मलकू माजरा गांव का दौरा किया और रिसाव की जांच की। प्रदूषण बोर्ड के वरिष्ठ अभियंता प्रवीण गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम ने मार्टिन ब्राउन कंपनी का दौरा किया था।

मौके पर कंपनी के वेस्ट पानी का रिसाव पाया गया जिस पर कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। जल्द ही उन्हें पक्ष रखने को कहा गया है। साथ ही खेत की ओर हो रहे रिसाव को पूरी तरह बंद करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed