{"_id":"666c3b3e677dc42bac0134ef","slug":"nomination-begins-for-nalagarh-vis-elections-no-nomination-on-the-first-day-solan-news-c-176-1-ssml1040-123396-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ विस चुनाव के लिए नामांकन शुरू, पहले दिन कोई नामांकन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ विस चुनाव के लिए नामांकन शुरू, पहले दिन कोई नामांकन नहीं
विज्ञापन
21 जून तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया, 24 को छंटनी होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल की ओर से शुक्रवार को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में उप-निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार उप-चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से प्रारंभ हो गई है और 21 जून तक प्रत्याशी सुबह 11:00 से सायं 3:00 बजे तक उपमंडलाधिकारी के कोर्ट रूम में अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन नहीं भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच सोमवार 24 जून को सुबह 11:00 बजे की जाएगी और नामांकन वापिस लेने की तिथि बुधवार 26 जून को दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित की गई है। मतदान की तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है और मतदान का समय सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित है। नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन कोई भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया।