{"_id":"68aef87cf5396f00d6046212","slug":"no-toilets-no-drinking-water-facilities-in-subathu-patwar-circle-solan-news-c-176-1-ssml1040-151449-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सुबाथू पटवार सर्कल में न शौचालय, न पेयजल व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सुबाथू पटवार सर्कल में न शौचालय, न पेयजल व्यवस्था
विज्ञापन
इंतकाल के लिए पहुंचे लोगों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। पटवार सर्कल सुबाथू में शौचालय और पेयजल की सुविधा न होने से ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यहां माह में एक दिन तहसीलदार और राजस्व अधिकारी दौरे पर आते हैं। इस दौरान सैकड़ों लोग इंतकाल करवाने के लिए सर्कल में आते हैं।
बुधवार को भी सुबाथू पटवार सर्कल में यही हाल रहा। ग्रामीणों को राजस्व कार्य के लिए सुबह ही सर्कल पहुंचना पड़ा। इसके बाद जानकारी मिली कि गमझून पटवार सर्कल के दौरे के बाद तहसीलदार सुबाथू पहुंचेंगे। हैरानी की बात रही कि इस दौरान सर्कल में इंतजार कर रहे लोगों के लिए न तो बैठने की सुविधा थी, न पेयजल और न ही शौचालय की। विशेषकर महिलाओं को इससे काफी परेशानी हुई।
इस मामले पर तहसीलदार सोलन राजीव रांटा ने बताया कि यह उनका सुबाथू पटवार सर्कल में पहला दौरा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को उपायुक्त सोलन के संज्ञान में लाया जाएगा।