{"_id":"6a709fe2600256c5270c6cb3","slug":"nisarg-the-youngest-disaster-management-master-trainer-praised-solan-news-c-176-1-ssml1044-175593-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सबसे कम उम्र के आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर निसर्ग को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सबसे कम उम्र के आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर निसर्ग को सराहा
Mon, 03 Aug 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन में मास्टर ट्रेनर बनने पर राजकीय महाविद्यालय सोलन की ओर से निसर्ग शर्मा को सम्मानि
सम्मान में कॉलेज में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) के मास्टर ट्रेनर निसर्ग शर्मा को सम्मानित किया। उन्होंने हाल ही में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया है। निसर्ग शर्मा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सबसे कम उम्र के मास्टर ट्रेनर्स हैं।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 29 जून से 10 जुलाई 2026 तक चला था। इसमें प्रतिभागियों को आपदा तैयारी, जोखिम न्यूनीकरण और आपातकालीन प्रतिक्रिया का उन्नत प्रशिक्षण दिया गया। सामुदायिक जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम पूरा करने के बाद निसर्ग शर्मा को आधिकारिक रूप से मास्टर ट्रेनर का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।प्राचार्या शिवानी शर्मा ने निसर्ग शर्मा को बधाई दी। उन्होंने आपदा प्रबंधन और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। शिवानी शर्मा ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि संस्था के लिए अत्यंत गर्व का विषय है और इससे युवा वर्ग में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
अपनी उपलब्धि पर निसर्ग शर्मा ने एनआईडीएम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने मार्गदर्शकों और महाविद्यालय प्रशासन को भी धन्यवाद दिया।